फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा फेंक पाट दिया रास्ता, जीना दूभर

Sun, 30 Aug 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के दीपनगर इलाके में स्थित एक तालाब के पास नगर का कूड़ा फेंका जा रहा है। इतना ही नहीं नगर पालिका कर्मियों ने कूड़ा फेंककर रास्ता ही पाट दिया है।
विज्ञापन


 इससे जहां लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है, वहीं लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। लोगों का कहना है कि आने वाले चुनाव में इसका जवाब दिया जाएगा। नाराज लोगों ने पास में ही आदर्श तालाब पर प्रदर्शन भी किया।

स्वच्छता को लेकर जहां पूरा देश एक साथ खड़ा है। खुद प्रधानमंत्री सफाई को लेकर बेहद गंभीर हैं वहीं राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण का अब तक कोई इंतजाम न हो पाने के कारण रिहायशी बस्ती में कूड़ा फेंका जा रहा है।
विज्ञापन


नगर पालिका के वार्ड 15 दीपनगर में गंदगी इस कदर है कि लोगों को सांस लेना दूभर है। यहां आदर्श तालाब है। इस तालाब के मरम्मत के लिए पालिका प्रशासन ने लाखों रुपये से कार्य शुरू कराया।

लेकिन वह भी पूरा नहीं हो सका। इसी तालाब के पास नगर पालिका प्रशासन कूड़ा का निस्तारण करा रहा है जबकि तालाब के चारो ओर रिहायशी बस्ती है। गंदगी का आलम यह है कि संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका प्रबल हो गई है।
विज्ञापन


इससे नाराज लोगों ने रविवार को तालाब के पास प्रदर्शन किया और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
दीपनगर की चिंता देवी, नंद किशोर,

शांति देवी का कहना है कि कई बार शिकायत की गई कि यहां कूड़ा निस्तारण न कराया जाए लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।

संगीता देवी, शिखा, मानसी और भारती सोनी का कहना है कि गंदगी से आसपास के हैंडपंप का पानी भी गंदा निकल रहा है। लोग दूषित पानी पीने के लिए विवश हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में इसका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी से कूड़ा निस्तारण प्रबंधन की मांग उठाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें