फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आजमगढ़ ले जाया जा रहा 16 लाख का गांजा बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में पकड़े गए गांजा तस्करी के आरोपी।
विज्ञापन
सोनभद्र। एसओजी और राॅबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात आजमगढ़ ले जाए जा रहे 16 लाख के गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी आंबेडकर नगर के कटका थाना क्षेत्र के पिंडोरिया निवासी शेर बहादुर उर्फ शेरू यादव, कटका थाना क्षेत्र के दुबौली-अजमलपुर निवासी राज दुबे उर्फ मोहित, आजमगढ़ के अतरौलिया थाना अंतर्गत अचलीपुर निवासी आकृत उर्फ सचिन पांडेय और भटपुरवा पटखौलिया थिरईपट्टी निवासी प्रतीक चौबे उर्फ डंपी हैं।
गांजा ओडिशा के राउरकेला से लाया जा रहा था। आरोपियों में गिरोह का सरगना भी बताया जा रहा है। मादक पदार्थों की तस्करी में वह पूर्व में आजमगढ़ से जेल जा चुका है। वहां के थानों में उसके खिलाफ गैंगस्टर, हत्या, हत्या के प्रयास सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने ओडिशा के नेटवर्क के बारे में भी कई जानकारियां मिली हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी रणधीर मिश्र के मुताबिक टीम मादक पदार्थों की तस्करी पर नजर रखने के लिए पुलिस लाइन तिराहे के पास मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली कि गाजियाबाद जिले के नंबर (यूपी14) वाली एक कार ओडिशा से आ रही है।
विज्ञापन

उसकी डिकी में गांजा लदा हुआ है। टीम ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि कार वाराणसी-शक्तिगर मार्ग के किनारे मम्मी का ढाबा के पास अर्धनिर्मित मकान के पास खड़ी है। रात डेढ़ बजे के करीब घेरेबंदी कर तलाशी ली गई तो उसमें बोरियों में भरकर रखा गया 51.785 किलो गांजा मिला। चार आरोपी भी पकड़े गए। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपियों से पूछताछ की गई। शनिवार को सभी का चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें