घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह और एएसपी विनोद कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उनके निर्देश पर पुलिस ने कई जगहों पर दबिश देकर चार आरोपियों शफाकत अली, जलील मोहम्मद, ताजुद्दीन व एक नाबालिगलड़के को गिरफ्तार कर लिया।
सभी आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है। -अमरेंद्र प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र