फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरोह का सरगना साथी संग धराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जांचल में स्थित कोयला परियोजनाओं से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के सरगना को और उसके साथी को पुलिस ने शनिवार भोर में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से डीजल, बोलेरो व चाकू बरामद किया गया है।
विज्ञापन

शक्तिनगर व अनपरा थाना क्षेत्रों में स्थित कोयला खदानों से डीजल चोरी को खेल लंबे वक्त से चल रहा है। इस मामले में पहले भी कई गिरफ्तारियां व बरामदगी हुई लेकिन सरगना गच्चा देता रहा। शनिवार भोर में रेणुसागर चौकी पुलिस ने सटीक जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एनसीएल ककरी वार्फवाल के पास गैंग सरगना रविंद्र कुमार भारती उर्फ चिंटू निवासी पूर्वी परासी अनपरा व साथी नागेंद्र गुप्ता निवासी पश्चिमी परासी अनपरा को दो गैलनों में रखे 35 लीटर डीजल, एक चाकू व बोलेरों के साथ गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी वंशनारायण राय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी काफी समय से डीजल चोरी में लिप्त थे और गिरोह के रूप में कार्य करते थे।
प्लास्टिक के नाम पर लोहे का कारोबार
शक्तिनगर। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में मुख्य मार्ग के किनारे प्लास्टिक बोतल के नाम पर कोयला खदानों के लोहे की खरीदारी की जा रही है। पुलिस चौकी के चंद कदम दूरी पर हो रहे इस कारोबार पर पुलिस की चुप्पी बहुत कुछ बयां कर रही। बताया जा रहा है कि बेहिसाब कमाई के चलते कुछ ही दिनों में मुख्य मार्ग पर तीन कबाड़ दुकानें खुल गई। इन दुकानों पर कोयला खदानों में संचालित मशीनों व स्क्रैप उपकरण चोरी के जरिए पहुंचता है। पूरे मामले में एनसीएल सुरक्षा विभाग व पुलिस की भूमिका संदेहास्पद है। क्षेत्रीय लोग इलाके में बढ़ रही चोरियों के लिए इस धंधे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें