स्थानीय पुलिस ने शनिवार की शाम को अपूर्ण कागजात व हेलमेट का प्रयोग न करने तथा मास्क न लगाने वाले बाइक सवारों का चालान किया। वहीं पांच दुकानदारों को कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला। कोतवाली निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि कोरोना काल मे बिगड़ती स्थिति को देखकर उसे दुरुस्त करने के लिए अभियान के तहत वाहनों की जांच की गई।
कहा कि अपूर्ण कागजातों व कोविड-19 में मास्क तथा हेलमेट का प्रयोग न करते हुए फर्राटा भर कर दो दर्जन दो पहिया वाहन चलाने वालों की जांच की गई, जिसमें यातायात नियमों के अनुरूप हेलमेट का प्रयोग न करने तथा आवश्यक कागजों की गैर मौजूदगी में 10 बाइकों का ई-चालान किया गया। मास्क न लगाये हुए तथा कोविड19 का उल्लंघन करते हुए दुकान संचालन करते हुए पाए जाने वाले पांच लोगों से पांच हजार रुपये जुर्माना भरवाया। उधर, सिर्फ छोटे दुकानदारों से जुर्माना वसूला जा रहा है, जबकि दर्जन भर बड़े व्यापारी शटर बंद कर पिछले दरवाजे से दुकान में 50 से 100 लोगों को दुकान में बिना मास्क लगाए व सोशल डिस्टेंसिंग का बिना पालन कराए कोविड गाइड लाइंस की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नही हो रही। इससे छोटे दुकानदारों में आक्रोश है। आरोप लगाया कि प्रशासन की मिलीभगत से बड़े व्यापारियों को छूट दी गई है।