सेंट जोसेफ स्कूल रिहंदनगर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार की शाम समापन हो गया। इस दरम्यान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए आयोजन को यादगार बनाया गया।
प्रतियोगिता में ओवर आल गांधी सदन 491 अंकों के साथ विजेता रहा। जबकि 476 अंकों के साथ नेहरू सदन द्वितीय रहा। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया।
मुख्य अतिथि धनवंतरि चिकित्सालय के सीएमओ डॉ. राजीव गोयल, विशिष्ट अतिथि एनटीपीसी रिहंद के एजीएम नगर अनुरक्षण एमएल प्रसाद, सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट एसके मिश्रा, नगर अनुरक्षण विभाग के प्रबंधक एके सचान ने विजेता सदनों और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कहा कि खेल से अनुशासन आता है। परस्पर सहयोग की
भावना विकसित होती है, जिससे विद्यार्थियों को आगे बढ़ने में मदद मिलती है।
तंदुरुस्ती के लिए भी खेल को जरूरी बताया। प्रतियोगिता में बाधा दौड़, रिले रेस, दौड़, स्लो साइकिल रेस, ट्रिपल जंप, मिडिसिन बाल थ्रो, छाता दौड़ आदि प्रतियोगिताएं हुईं। कक्षा चार और पांच के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए कार्यक्रम का समापन किया। अंत में प्रधानाचार्य सुनील नरोना ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर खेल शिक्षक गणेश सिंह आदि मौजूद रहे।