खिलाफ प्रसव के एवज में उगाही की शिकायत की गई। इस पर उन्होंने सीएमओ से जांच रिपोर्ट तलब कर ली। यएसीएमओ बीके अग्रवाल ने ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर एएनएम को निलंबित करने की संस्तुति कर रिपोर्ट भी सीएमओ को सौंप दी।
पेयजल के लिए 15 नए हैंडपंप, छह रिबोर कराने का निर्देश दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी बीडीओ बभनी को निर्देशित किया कि वह जरहां में कैंप कर समाजवादी पेंशन सेे जुडे़ आवेदनों का अविलंब निस्तारण करें। जन स्वास्थ्य, बाल विकास, राजस्व, विकास कार्य, सामाजिक दायित्व के पेंशन, सूखा राहत राशि का वितरण आदि के बारे में संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों से ग्रामीणों के सामने लाभार्थियों की सूची पढ़वाकर उसका सत्यापन किया और सभी बिंदुओं की बारी-बारी से समीक्षा की।
डीएम सीबी सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोहिया आवास, विधवा-वृद्धा-समाजवादी पेंशन से जुड़ी औपचारिकताएं हर हाल में तीन दिन में पूरी करवा दें। मनरेगा के पंजीकृत मजदूरों का श्रम विभाग में पंजीकरण, राशन कार्ड आदि भी उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया।
जिला पंचायत सदस्य केदार यादव ने डोड़हर और चेतवा में निर्मित अस्पतालों में चिकित्सकों के तैनाती की मांग की। इस मौके पर एसपी लल्लन सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त उग्रसेन पांडेय, सीडीओ महेंद्र सिंह, एसडीएम दुद्धी डा. विश्राम यादव, दुद्घी विधायक रूबी प्रसाद, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव आदि मौजूद थे।