फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा

Sun, 18 Jan 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर पालिका के वार्ड चार और 14 के निवासियों की बैठक शिवमंदिर पर हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा विद्युत विभाग फर्जी मुकदमा लादकर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न कर रहा है। इतना ही नहीं सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है।

यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कनेक्शन के नाम पर जांच करने आए विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने महिलाओं और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। कहा कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को वैध रूप से कनेक्शन दिया जाए और फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं।
विज्ञापन


 बैठक में सुनवाई न होने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद लोगों ने मंदिर के पास ही विद्युत विभाग के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन किया और विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन



इस दौरान राज किशोर सिंह, चंद्रपाल शुक्ला, बलवंत सिंह, मंगरू प्रसाद यादव, राजकुमार सिंह, मनोज कुमार दूबे, आनंद प्रकाश, सुनील पांडेय, निर्मला देवी, पुष्पा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें