फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती समेत छह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दंपती समेत छह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों के ऊपर कई व्यापारियों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का गेहूं और धान लेकर रुपये न देने का आरोप है। बुधवार को पुलिस की एक टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयागराज के कोरांव के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तरावा गांव निवासी वादी रविशंकर ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि उनके अलावा कुछ और लोग फुटकर गल्ला क्रय विक्रय करने का काम करते हैं। पिछले तीन-चार साल से प्रयागराज के कोराव निवासी एक व्यापारी उन लोगों से अनाज क्रय करता था। उक्त व्यापारी ने छपका में किराए के मकान में गोदाम बनाया था। कई व्यापारियों से उसने करीब डेढ़ करोड़ रुपये का अनाज क्रय किया और दो जून को छपका कार्यालय बंद कर फरार हो गया। कारोबारी ने व्यापारियों से बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की गई है। दारोगा रमेश राम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर शिवनाथ केशरी, उसकी पत्नी सुलेखा, विश्वनाथ केशरी, ओम प्रकाश केशरी, रामनाथ केशरी और अमित केशरी के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें