फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अवैध तरीके से खनिज लदे वाहनों को पास कराने वाले चार युवक गिरफ्तार, तीन वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लग्जरी वाहनों के जरिये हाईवे पर घूम कर अधिकारियों का लोकेशन लेने, खनन कर्मियों के वाहन को ओवरटेक कर ओवरलोड और बगैर परमिट खनिज लदे वाहनों को पार करने वाले चार युवक गिरफ्तार किए गए हैं। पूछताछ के जरिये पुलिस को ऐसे कई और लोगों के बारे में जानकारी मिली है जो वाहनों को पास करते हैं। पकड़े गए चारों आरोपियों को संबंधित धारा-एक्ट के तहत चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

खनन निरीक्षक अतुल दूबे ने गत 17 जनवरी को राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी थी। बताया था कि लोढ़ी टोल प्लाजा से एक वाहन अवैध खनन सामग्री ले जा रहे थे। उसे रोकने का प्रयास किया गया तो धक्का मारकर भाग गया। पीछा किया गया तो चालक छपका उपकेंद्र के पास गाड़ी छोड़ कर भाग लिया। जांच में पाया गया कि वाहन पर अवैध खनिज लदा हुआ था और वाहन बिना नंबर प्लेट का था। जांच में यह भी पाया गया कि वाहन के पास वैध परिवहन प्रपत्र नहीं था। खनन कर्मियों को धमकाने की भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्रकरण की जांच की तो पता चला कि दिनेश्वर केशरी उर्फ भोनू निवासी दारानगर, थाना मड़िहान, जिला मिर्जापुर (हाल पता : मारकुंडी, थाना चोपन), फरीद अहमद निवासी मेन मार्केट, शीतला मंदिर के पास, अश्वनी कुमार सिंह निवासी उरमौरा, संत कीनाराम कॉलेज के पास, कमलेश विश्वकर्मा निवासी बिचपई, वार्ड तीन, थाना रॉबर्ट्सगंज का नाम प्रकाश में आया। प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज राम स्वरूप वर्मा, चौकी इंचार्ज लोढ़ी उमाशंकर यादव की अगुवाई वाली टीम ने सोमवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से वाहन पास कराने के लिए प्रयुक्त होने वाले तीन वाहन (लग्जरी कार) भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। एएसपी ने बताया कि अवैध वाहन पास कराने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें