फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जलाशयों, पंपिंग सेट का शिलान्यास

Wed, 16 Dec 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विधायक एवं सपा जिलाध्यक्ष अविनाश कुशवाहा ने बुधवार को नगर पालिका परिषद पुनर्गठन योजना अंतर्गत चार उच्च जलाशयों और मरकरी ग्राम में बनने वाले इंटमीडिएट पंपिंग स्टेशन का शिलान्यास किया। योजना को पूर्ण होने में लगभग 96 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं।
विज्ञापन



विधायक ने राबर्ट्सगंज शहर में गंभीर पेयजल समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मांग की थी, जिसकी सौगात मुख्यमंत्री ने दी है। विधायक ने बताया कि योजना के निर्माण में कुल 96 करोड़ की स्वीकृति प्रदान हो चुकी है।


शुद्ध और समुचित मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए धंधरौल डैम से 18.5 किमी. पाइप लाइन के माध्यम से पानी को जल संशोधन संयंत्र तक लाया जाएगा। विधायक ने बताया कि पूरे शहर में उचित प्रेशर पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शहर को चार जोन में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन



प्रत्येक जोन की आवश्यकता के अनुसार उसमें एक-एक उच्च जलाशय बनाए जाएंगे। राबर्ट्सगंज शहरी भाग में कुल 85 हजार 932 मीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस मौके पर जल निगम निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार बंसल समेत कई अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें