फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शेयर ट्रेडिंग की आड़ में मुनाफे के लालच में फंसे 4 पुलिसकर्मियों से 25 लाख की ठगी, 3 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग के जरिये मोटे मुनाफे का लालच देकर चार पुलिसकर्मियों से 25 लाख की ठगी की। चार पुलिसकर्मियों में तीन सोनभद्र में और एक मिर्जापुर में तैनात हैं। तहरीर पर साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों संजय कुमार, दानिश और सूफियान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया भगवती निवासी कांस्टेबल दीपक कुमार वर्मा चोपन थाने पर तैनात हैं। बताया है कि सितंबर 2024 में एक मित्र के माध्यम से संजय कुमार, दानिश और सूफियान ने बाटब्रो, क्राॅस मार्केट, माइनक्रिप्टो स्कीम के प्रचार के लिए चोपन आए हुए थे। उसे भी बुलाया।
उन लोगों ने उसे शेयर ट्रेडिंग में रुपये लगाने के लिए कहा। बताया कि आठ से 10 प्रतिशत लाभ हर महीने मिलेगा। इसके आधार पर उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए 28 सितंबर से 15 दिसंबर 2024 के बीच 10.70 लाख ले लिए।
विज्ञापन

कोई लाभ नहीं मिला तो उसने दी गई रकम वापस मांगी तो टालमटोल करने लगे। तब उसने संस्था के बारे में पता चला कि बताई गई किसी भी स्कीम के लिए वह संस्था रजिस्टर्ड नहीं है।
विज्ञापन

14 मार्च को फिर से रुपये मांगे तो दो लाख रुपये और मांगे जाने लगे। इस बार उसे 30 प्रतिशत मासिक लाभ मिलेगा। उसने रुपये देने से इन्कार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें