फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कार्यों में लिप्त चार पुलिसकर्मी लाइनहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी यशवीर सिंह ने मंगलवार को चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। उन पर अवैध कार्यों में लिप्त होने का आरोप है। लाइन हाजिर किए गए चारों पुलिसकर्मियों को सुबह 10 बजे तक ही लाइन में आमद कराने का भी निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन

एसपी को शिकायत मिली थी कि रेणुकूट पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विपिन दुबे, हेड कांस्टेबल शंकर लाल, हेड कांस्टेबल हरिशंकर राय और पेशी कार्यालय ओबरा में तैनात कांस्टेबल विशाल सिंह अवैध कार्यों में लिप्त हैं। कुछ अवांछनीय तत्वों से सांठगांठ कर अवैध कार्यों को प्रश्रय दे रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल प्रभाव से चारों को लाइन हाजिर कर दिया। उन्हें सुबह तक ही लाइन में आमद कराने के निर्देश दिए गए। एसपी यशवीर सिंह ने बताया कि अवैध कार्यों को प्रश्रय देने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस कर्मी पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें