फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: 24 घंटे में एक ही गांव में संदिग्ध बीमारी से चार लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Wed, 21 Sep 2022 09:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के कोटा ग्राम पंचायत में बीते 24 घंटे के भीतर चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बालक और तीन बुजुर्ग हैं। करीब 24 घंटे के अंदर चार मौत से ग्रामीणों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
ग्रामीणों से पूछताछ करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के कोटा ग्राम पंचायत में बीते 24 घंटे के भीतर चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बालक और तीन बुजुर्ग हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को गांव पहुंचकर जांच शुरू की। कैंप लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। ग्रामीणों के अनुसार कोटा ग्राम पंचायत के पथगड़ी उत्तरी टोला निवासी लल्लू सिंह (8) पुत्र रमाशंकर सिंह को रविवार से बुखार आ रहा था। सोमवार की देर शाम अचानक उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं दक्षिणी टोला निवासी रामदेव (62) और पश्चिम टोला निवासी रामनाथ (70) सोमवार की रात खाना खाने के बाद सो गए। मंगलवार की सुबह जब वे नहीं उठे तो परिजन उन्हें जगाने गये। वे दोनों मृत मिले। इससे पहले जवारीडाड़ टोला निवासी बसमतीया (85) की मौत सोमवार की दोपहर हो गई। हालांकि वे गंभीर बीमारी से ग्रसित थीं।

करीब 24 घंटे के अंदर चार मौत से ग्रामीणों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। बुधवार को पीएचसी गुरमुरा के प्रभारी डॉ. हरिकांत पटेल के नेतृत्व मेें स्वास्थ्य टीम ने गांव में कैंप लगाकर लोगों का परीक्षण किया। गांव में भ्रमण कर खून का सैंपल भी लिया। पेयजल के व्यवस्था की जानकारी लेते हुए साफ-साफाई का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. हरिकांत पटेल ने बताया कि आठ वर्षीय बालक का बुखार से मौत होना स्वाभाविक मौत नहीं है। अन्य तीन वृद्धों की मौत सामान्य प्रतीत हो रही है। 12 से अधिक लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। वहीं मौत के मामले में क्षेत्रीय लेखपाल ओम प्रकाश चतुर्वेदी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की ओर से जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें