फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन सड़क बनाने का प्रोजेक्ट रद

Sat, 10 Sep 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अकबपुर से जौनपुर, मिर्जापुर होते हुए दुद्धी तक पीपीपी मॉडल के तहत फोरलेन सड़क बनाने का प्रोजेक्ट फिलहाल रद्द कर दिया गया है। बीडर न मिलने के चलते उपसा को यह निर्णय लेना पड़ा है। सूत्र बताते हैं कि आंतरिक सर्वे में अकबरपुर से जौनपुर के शाहगंज तक यातायात काफी कम मिला, इसको देखते हुए बीडरों ने पांव पीछे खिंच लिए। 207.47 किमी सड़क की लागत 1832 करोड़ तय की गई थी। इसके लिए तीन बार उपसा मुख्यालय से बीड की प्रक्रिया भी अपनाई गई।


लुंबिनी दुद्धी राजमार्ग का ही एक भाग माने जाने वाले अकबरपुर-जौनपुर-मिर्जापुर-दुद्घी (एसएच-5) के को टू लेन से फोरलेन बनाया जाना था। इसके लिए विभागीय, सर्वे फिजिबिलिटी रिपोर्ट के साथ ही अगस्त 2015 में बीड (निविदा) आमंत्रित कर ली गई और सड़क किनारे स्थित पेड़ों के कटान के लिए प्रक्रिया भी शुरू हो गई लेकिन पहली बीड प्रक्रिया में किसी बीडर ने दिलचस्पी नहीं दिया। इसके बाद दो और बार बीड की प्रक्रिया अपनाई गई। इसके बाद कुछ बीडरों ने दिलचस्पी दिखाई तो लगा कि जल्द ही अकबरपुर से दुद्धी तक राजमार्ग को चौड़ा करने का काम शुरू हो जाएगा। सूत्र बताते हैं कि दिलचस्पी दिखाने वाली ठेका कंपनियों ने इस रोड को लेकर आंतरिक सर्वे कराया तो अकबरपुर से जौनपुर के शाहगंज तक काफी कम ट्रैफिक मिला। इसको देखते हुए उन्होंने पांव पीछे खिंच लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी कवायद के बाद भी पहल आगे न बढ़ती देख पिछले दिनों इस प्रोजेक्ट को रद्द करने का फैसला ले लिया गया और उपसा की ओर से निर्माण के लिए प्रस्तावित सड़कों की सूची से भी इस प्रोजेक्ट को बाहर कर दिया गया।  उधर, उपसा के निदेशक प्रोजेक्ट पूर्वी आरएस श्रीवास्तव ने भी इसकी पुष्टि की। कहा कि फिलहाल प्रोजेक्ट बंद कर दिया गया है। वहीं ओएसडी टेक्निकल आरसी लाल का कहना था कि उन्होंने तीन बार बीड की प्रक्रिया अपनवाई लेकिन बीडर नहीं मिल पाए। चूंकि इस सड़क को पीपीपी माडल से ही निर्मित होना है, इस कारण कवायद बंद कर दी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें