फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक समेत चार कोरोना पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मेडिकल मोबाइल वैन के चालक व पति-पत्नी समेत चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। चारों संक्रमित लोग स्थानीय हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने की है। इसके साथ ही जिले में पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 38 हो गई है। सभी चारों लोगों को मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। अब तक संक्रमित मिले लोगों में से 29 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अन्य नौ लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार को संक्रमित मिले लोगों के सैंपल 24 जून को जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें बेलखुरी मोड़ राबर्ट्सगंज निवासी 29 वर्षीय व्यक्ति व लोहरा सुकृत नहर के पास रहने वाले 32 व 26 वर्षीय पति -पत्नी के अलावा घोरावल हरिजन बस्ती के रहने वाले 66 वर्षीय वृद्ध शामिल हैं। घोरावल निवासी व्यक्ति वहां नगर पंचायत से सेवानिवृत होने के बाद वहीं पर संविदा कर्मी के तौर पर कार्य कर रहे थे। उधर, मेडिकल मोबाइल वैन के चालक की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर सीएमओ कार्यालय 48 घंटे के लिए सील कर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इसके अलावा पति-पत्नी के कोरोना पाजिटिव मिलने पर धर्मशाला चौक के पास स्थित एक निजी अस्पताल भी 14 दिन के लिए सील कर दिया गया है। इसी भवन के पास संक्रमित पति-पत्नी का भी आवास है। इस बीच रविवार को सैंपल लेने का काम भी जारी रहा। रविवार को 137 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। इसके साथ ही 392 लोगों की रिपोर्ट भी आई।जिसमें चार पाजिटिव व 388 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। सीएमओ ने बताया कि अब तक 4800 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 4386 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 38 पाजिटिव व 4348 निगेटिव मिले हैं। पाजिटिव मिले लोगों में से 29 स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं जबकि नौ अन्य का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें