दुद्धी। कस्बे के वार्ड नंबर दो में शनिवार को सुबह कमरे में एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे एसआई प्रेमशंकर मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि राहुल (20) ने कमरे में छत में लगे लोहे की हुंडी में गमछे के फंदे पर लटककर जान दे दी। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी छानबीन की जा रही है। युवक के पिता खलासी का कार्य करते हैं।