फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 145 ग्राम सोना और एक किलो चांदी के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली जिले की पुलिस ने चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 12 लाख रुपये के सामान भी बरामद किए। पकड़े गए चोर दिन में रेकी करते थे और फिर रात में उसी इलाके में पहुंचकर चोरी को अंजाम देते थे। पुलिस गिरोह के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सिंगरौली में तेजी से बढ़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए एसपी मनीष खत्री ने नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की थी। टीम ने मुखबिर की सूचना और लगातार निगरानी के बाद चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। उनकी पहचान बैढ़न के जमुआ निवासी कादर उर्फ रोहित शाह, अश्वनी के रूप में हुई। अन्य चोर नाबालिग हैं। उनके कब्जे से पुलिस ने 145 ग्राम सोने के आभूषण, एक किलो चांदी के आभूषण सहित करीब 12 लाख रुपये का सामान बरामद किया। एसपी ने बताया कि चोर आमतौर पर मास्क लगाकर ही चोरी करते थे, लेकिन एक चोरी के दौरान गिरोह के एक सदस्य क़ो चेहरे व सर में चोट लग गई, जिसे देखने के लिए उसने अपना मास्क उतारा तो सीसीटीवी में कैद हो गया। इस आधार पर उसकी पहचान कर दबोचा गया। चोरों ने चोरी की चार घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। बताया कि पकड़े गए चोर एक घर क़ी 3-4 बार घूमकर रेकी करते थे। ब़डे और ताला बंद घरों को निशाना बनाते थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी, निरीक्षक यूपी सिंह, जितेंद्र भदौरिया, एसआई संदीप नामदेव, अमन वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें