फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इमरजेंसी में मरीजों को सपोर्ट एंबुलेंस से मिलेगी राहत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के नक्सल और दुरुह क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर ढंग से मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहल तेज कर दी है। सरकार ने जिले को चार सपोर्ट एंबुलेंस की सौगात दी है। 108 व 102 एंबुलेंस के खराब होने पर सपोर्ट एंबुलेंस से रोगी को अस्पताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सूबे के एक छोर पर बसे अति नक्सल प्रभावित सोनभद्र जिले के अधिकांश क्षेत्र जंगलों और पहाड़ों से आच्छादित हैं। इन क्षेत्रों में आवागमन में अक्सर 108 व 102 एंबुलेंस खराब हो जाते हैं। इस वजह से मरीजों को लेने के लिए समय से एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है। खास तौर से बरसात के मौसम में रेणुका पार और पहाड़ी इलाकों के कई गांवों में एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है। वर्तमान में कुछ विकास खंडों से यह शिकायत मिल रही थी कि फोन करने के बावजूद एंबुलेंस नहीं पहुंची और लोगों को निजी वाहन से रोगियों को लेकर अस्पताल जाना पड़ा। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसके उपाध्याय का कहना है कि सरकार ने चार सपोर्ट एंबुलेंस देने के लिए हरी झंडी दे दी है। इन एंबुलेंस को घोरावल, नगवां, बभनी और दुद्धी ब्लाक क्षेत्र में रखा जाएगा। क्योंकि इन चारों ब्लाकों की भौगोलिक स्थिति काफी दुरूह है। कहा कि सूचना मिलने पर अगर 108 व 102 एंबुलेंस खाली नहीं है तो सपोर्ट एंबुलेंस भेज कर मरीजों को नजदीक के अस्पताल भेजवाया जाएगा। ताकि उनका समय से उपचार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें