फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत निकली रैलीे

Thu, 01 Oct 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता पखवारा के तहत गुरुवार को राबर्ट्सगंज में नगर पालिका प्रशासन की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। नगर में स्थित राजा शारदा महेश इंटर कालेज के बच्चों ने इस रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। फिर कालेज परिसर में पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गई। यहां नगर पालिका के ईओ दिनेश यादव ने बच्चों को स्वच्छता पखवारा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

नगर पालिका से अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली मेन चौक, रामलीला मैदान, न्य मार्केट, बढ़ौली चौक, जिला पंचायत रोड़ होते हुए नगर पालिका दफ्तर पहुंच कर गोष्ठी में तब्दील हुई। गोष्ष्ठी को संबोधित करते हुए अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने कहा कि घरों के आसपास गंदगी होने से विभिन्न प्रकार की बीमारी होती है। कहा कि बच्चे अपने घर के आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। राजा शारदा महेश इंटर कालेज के शिक्षक कृष्ण कुमार तिवारी और महेंद्र तिवारी ने कहा कि घरों के आसपास पानी एकत्र होने और गंदगी से मच्छर पैदा होते हैं।  इस मौके पर विनोद कनौजिया, प्रेम सिंह पटेल, अजीत रावत, संत सोनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें