फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शादी समारोह से लौट रहे पूर्व प्रधान की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के हेवती गांव के पास शुक्रवार की रात अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौत हो गई। शादी समारोह से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चंदौली जनपद के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के मझगांई गांव निवासी नंदकिशोर (60) ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके थे। शुक्रवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिरधी गांव आए हुए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
रात करीब 9.30 पन्नूगंज थाना क्षेत्र के हेवती गांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में नंदकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें