फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व विधायक रामदुलार गोंड को मिली 24 घंटे की पैरोल, किशोरी से दुष्कर्म मामले में काट रहे सजा

Thu, 05 Sep 2024 09:39 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी के पूर्व विधायक रामदुलार गोंड किशोरी के दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे हैं। मां का निधन होने पर उन्होंने कोर्ट से पैरोल मांगी थी। जिसके बाद 24 घंटे के लिए उन्हें पैरोल मिली है। 
विज्ञापन
दुद्धी के पूर्व विधायक रामदुलार गोंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले में किशोरी के दुष्कर्म के मामले में 25 वर्ष की सजा काट रहे दुद्धी के पूर्व विधायक रामदुलार गोंड को हाईकोर्ट ने पैरोल पर रिहा किया है। उन्हें 24 घंटे की पैरोल मिली है। कोर्ट की अनुमति के बाद वह बुधवार की देर शाम रासपहरी स्थित अपने घर पहुंचे। इस दौरान भारी फोर्स भी मौजूद रही। 

विज्ञापन


पूर्व विधायक रामदुलार गोंड की मां का पिछले दिनों निधन हो गया था। क्रिया कर्म से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उन्होंने कोर्ट से पैरोल मांगी थी। हाईकोर्ट में मंगलवार की सुनवाई के बाद उनकी पैरोल मंजूरी मिली।

इसके बाद बुधवार की देर शाम वह रासपहरी पहुंचे। पेरोल के 24 घंटे बीतने के बाद उन्हें वापस शिवपुर वाराणसी स्थित केंद्रीय कारागार ले जाया जाएगा। पैरोल पर आए विधायक के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं। प्रभारी निरीक्षक म्योरपुर हेमंत सिंह ने बताया कि उन्हें 24 घंटे की पैरोल मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें