फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पूर्व विधायक ने सीएम से मिलकर उठाए कई मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जिले की विभिन्न समस्याओं को रखा। मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर पूर्व विधायक ने सीएम ने से भेंट की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने जिले में तैनात कुछ अफसरों पर भ्रष्टाचार की शिकायत की। कहा कि चुनाव हारने की वजह अधिकारियों की ओर से आमजन की सुनवाई ठीक से नहीं करना और मनमानी भी रही है। इससे लोगों में असंतोष की स्थिति बनी हुई है।
आलाधिकारियों की मिलीभगत से जिले में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि चेरो समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए सोनभद्र में महासम्मेलन कराने की जानकारी दी। इससे जिले का आदिवासी समाज भाजपा के साथ मिलकर आगामी सरकार बनाए। हरिराम चेरो के मुताबिक मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जिले के सभी अधिकारियों से संपर्क कर सभी मुद्दों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें