फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सिद्धनाथ दरी के पास गंभीर हालत में मिले पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अहरौरा गांव निवासी वॉलीबॉल के पूर्व खिलाड़ी प्रभानंद पांडेय (48) की ट्रामा सेंटर वाराणसी में उपचार के दौरान मंगलवार देर रात मौत हो गई। वह में मंगलवार सुबह मिर्जापुर जिला के सक्तेशगढ़ के पास पर्यटन स्थल सिद्धनाथ दरी के किनारे चट्टान पर गंभीर हालत में पाए गए थे।
विज्ञापन

प्रभानंद के बड़े भाई रामानंद पांडेय ने बताया कि सोमवार सुबह वह घर से बाइक लेकर रॉबर्ट्सगंज में बड़े भाई अधिवक्ता सुरेंद्र देव पांडेय के घर गए। वहां सुबह साढ़े आठ बजे बाइक छोड़कर ओबरा जाने की बात कहकर निकले। बाद में उनका मोबाइल लगातार स्वीच ऑफ बताने लगा तो परिजन घबरा गए।
मंगलवार सुबह जब उनके गंभीर हालत में सिद्धनाथ जलप्रपात पर मिलने का पता चला तो परिजन उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया। वह कोमा में चले गए थे। देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री और एक पुत्र छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

वह वॉलीबॉल के अच्छे खिलाड़ी थे और उनके खेल से कई बार उनकी टीम जिला एवं क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में चैंपियन बनी थी। वर्तमान समय में भी वह वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन में अग्रणी भूमिका निभाते थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
उनकी मौत पर सांसद रामसकल, पूर्व विधायक रमेशचंद्र दुबे, लालजी तिवारी, करुणाकर पाठक, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, राकेश कुमार, संजय जायसवाल, तहसील अधिवक्ता समिति के पूर्व अध्यक्ष रामअनुजधर द्विवेदी, राजेंद्र पाठक ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें