फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: 10 रुपये के लिए दबंगों ने पूर्व प्रधान को बेरहमी से पीटा, दो दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम

Mon, 18 Mar 2024 03:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले कोतवाली क्षेत्र के नौगवां नंदलाल ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान को दबंगों ने बकाये के 10 रुपये मांगने पर बेरहमी से पीट दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। दो दिन तक उपचार कराने के बाद भी पूर्व प्रधान की जान नहीं बच सकी। 
विज्ञापन
sonbhadra news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के कोतवाली क्षेत्र के छाइन गांव में महज 10 रुपये बकाया मांगने के विवाद में दबंगों ने पूर्व प्रधान को बुरी तरह पीट दिया। दो दिन तक चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
कोतवाली क्षेत्र के नौगवां नंदलाल ग्राम पंचायत के छाइन टोला निवासी व पूर्व प्रधान लल्लू कोल (60) गांव में ही शराब के ठेका के पास दाना भुजने की दुकान चलाता था। परिजनों के अनुसार गत 14 मार्च देर शाम गांव के दो व्यक्ति पहुंचे और लाई-चना मांगने लगे। लल्लू ने उसे पहले का बकाया दस रुपये देने को कहा तो दोनों विवाद करने लगे। 

विज्ञापन


आरोप है कि दोनों ने लल्लू की बुरी तरह पिटाई की। उसके सिर को कई बार दीवार से टकराया था। इसमें लल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों के बीचबचाव पर आरोपी फरार हो गए। अगले दिन 15 मार्च की सुबह लल्लू की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी घोरावल ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां स्थिति गंभीर देख बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। आर्थिक तंगी के कारण लल्लू को बीएचयू न ले जाकर घर ले गए। इस बीच रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी गिरिजा देवी की तहरीर पर रविवार को आरोपी राजकुमार और राकेश के विरुद्ध केस दर्ज किया। 
विज्ञापन


एएसपी ऑपरेशन टीएन त्रिपाठी ने बताया कि बकाया मांगने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में लल्लू को सिर में गंभीर चोट आई थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें