फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पूर्व सभासद की बहू ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरमा पुलिस चौकी अंतर्गत चुर्क नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो में बृहस्पतिवार की रात विवाहिता ने पंखे से फंदा लगा लिया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मप्र के चितरंगी डिघर निवासी मनीषा सिंह का विवाह चुर्क के वार्ड नंबर दो लंका टोला निवासी चंदन सिंह के साथ हुआ था। चंदन की मां मनोरमा देवी वार्ड की पूर्व सभासद हैं। परिजनाें के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात मनीषा अपने कमरे में गई और साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। घटना के वक्त सास मनोरमा देवी घर के बाहर बैठी थी। कुछ देर बाद अंदर गई तो दृश्य देख सन्न रह गई। शोरगुल सुनकर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। फंदे से शव उतारकर तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान मनीषा की मौत हो गई।
पति चंदन सिंह ने बताया कि मनीषा पहले भी दो बार ऐसी कोशिश कर चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वालों को भी घटना की जानकारी दी गई है। चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि मायके वालों के आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें