फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने बरामद की लकड़ियां, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी । कोतवाली क्षेत्र के जोरकहू जंगल में शनिवार को वन क्षेत्राधिकारी विजेंद्र श्रीवास्तव ने विभिन्न प्रजातियों के 18 बोटा लकड़ी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। अवैध ढंग से लकड़ी काटने के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। इस कार्रवाई से लकड़ी की तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

पखवारे भर से जंगलों से लकड़ी के अवैध कटान किए जाने का मामला प्रकाश में आ रहा था। शनिवार को दलबल के साथ विंढमगंज वन क्षेत्राधिकारी विजेंद्र अवैध कटान करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए जोरकहू के जंगल में पहुंचे। वन कर्मियों ने एक घर के कुछ दूरी पर विभिन्न प्रजातियों के 18 बोटा लकड़ी बरामद किया। इस दौरान जंगल से लकड़ी काटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अवैध कटान में लिप्त भोला प्रसाद गुप्ता पुत्र गंगा निवासी जोरकहू का चालान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि तेंदू के 12 बोटा, गोराई के दो बोटा, कारी के एक बोटा सीधा के दो बोटा तथा साखू का एक बोटा लकड़ी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि मातहतों को जंगल से लकड़ी काटने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
एनएसयूआई के महासचिव ने की मानवाधिकार आयोग में शिकायत
अनपरा। तहसील दुद्धी के ग्राम परासी में 27 जुलाई को वन विभाग की तरफ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई के खिलाफ एनएसयूआई के जिला महासचिव अंकुश दुबे ने मानवाधिकार आयोग व प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। पत्र में अंकुश ने आरोप लगाया है कि वन विभाग ने स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से जिस भूमि से अतिक्रमण हटाने के नाम पर भवनों को ध्वस्त किया, वह जमीन परियोजना के लिए अधिग्रहीत की गई थी। वन विभाग ने बिना किसी नोटिस व पूर्व सूचना के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। उन्होंने इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें