फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए सड़क पर उतरे लोग

Mon, 13 Jun 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
पानी के लिए राबर्ट्सगंज रेलवे क्रासिंग के समीप चक्का जाम करते राछासं के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के विभिन्न इलाकों में पेयजल के गंभीर संकट से नाराज युवक कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ता रविवार को सड़क पर उतर आए। क्षुब्ध कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम और प्रदर्शन किया। जन प्रतिनिधियों के विरोध में नारेबाजी की। चेताया कि यदि जल्द पानी की समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो पालिका का घेराव करेंगे। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह की अगुवाई में नगर के वार्ड चार और 20 के लोग रेलवे फाटक के पास राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर सड़क पर उतर आए। कहा कि टैंकर से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा। नगर के 90 फीसदी से अधिक हैंडपंप खराब हैं। जिला सचिव सतीश सिंह पटेल और देवेंद्र कुमार अवस्थी ने कहा कि नगर में पानी को लेकर संघर्ष की स्थिति है। चेताया कि पेयजल आपूर्ति ठीक नहीं हुई तो मुख्यालय के घेराव के साथ ही रेल चक्काजाम करने के लिए विवश होंगे।

इस दौरान उमेश कुमार, कौशलेंद्र पांडेय, राजेश सेठ, सुरेंद्र कुमार, राजेश अवस्थी, किशन मौर्य, शाहिद, अरूण पांडेय मौजूद रहे। उधर युवक कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने ब्रह्मनगर में पानी की समस्या पर विरोध प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व कर रहे जिला सचिव सूरज वर्मा ने कहा कि यहां तीन-चार दिन में एक टैंकर पानी भेजा जा रहा। इससे पानी का संकट है। चेताया कि यदि व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हुई तो नगर पालिका का घेराव किया जाएगा। यहां प्रदर्शन करने वालों में रूबिना खातून, मजहर खां, सरवरी बेगम, मुमताज खां, मीरा देवी, रंजू तिवारी, सनी शुक्ला, राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें