राज्य बिजली बोर्ड ने प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 33 फीसदी तक दरें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।
22 घंटे बिजली आपूर्ति पाने वाले अनपरा परिक्षेत्र (गैर परियोजना इलाका) में 11 मई से 13 मई तक दिन में सात घंटे तक बिजली की कटौती जाएगी। बिजली विभाग का दावा है कि आगे चलकर बरसात को सीजन को देखते हुए पेड़ों की छंटाई और टेढ़े-मेढ़े बिजली पोलों को सीधा करने के लिए कटौती का निर्णय लिया गया है। उधर, 43 से 44 डिग्री तापमान के बीच 12 घंटे में सात घंटे बिजली कटौती की खबर ने उपभोक्ताओं की नींद उड़ा दी है। अनपरा, औड़ी और गरबंधा इलाके में बीना स्थित 132केवीए विद्युत उपकेंद्र से बिजली की सप्लाई की जाती है।
तीनों इलाकों में 22 घंटे बिजली आपूर्ति होती है, लेकिन पेड़ों की छंटाई और पोलों के सीधा करने के कार्य का हवाला देते हुए विद्युत महकमे 11 से 13 मई तक सुबह सात बजे से 11 बजे तक और शाम को चार बजे से सात बजे तक विद्युत कटौती का नया शिड्यूल जारी कर दिया है। जेई विमलेश सिंह का कहना है कि इस अवधि में पेड़ों की कंटाई-छंटाई, ढीले तारों को टाइट करना और टेढ़े पोलों को सीधा करने का कार्य किया जाएगा।
वहीं उपभोक्ताओं का कहना था कि अभी मई का पहला पखवारा भी नहीं बीता है। वहीं सूरज की किरणें सूर्योदय के साथ ही आग उगलनी शुरू हो जा रही है।
ऐसे में महज दिन में सात घंटे की कटौती परेशानी का सबब तो बनेगी ही, मरीजों, बुजुर्गों के लिए यह कटौती तड़पाने वाली होगी।