फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीने के पानी के लिए प्रदर्शन

Wed, 13 May 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल की किल्लत से आजिज आकर बुधवार को चूड़ीगली और चोपन रोड के लोगों ने शीतला मंदिर के सामने और बिल्ली ग्राम पंचायत के भलुआ टोला के ग्रामीणों ने ओबरा थाना गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए टैंकर बढ़ाए जाने और आरओ प्लांट लगाए जाने की मांग की। साथ ही समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारी गोपाल कनौजिया और विजय साहनी ने कहा कि चोपन रोड, चूड़ी गली और मलिन बस्ती में पेयजल की सबसे ज्यादा किल्लत है। यहां के लोगों को पानी के लिए सिर्फ टैंकर का ही सहारा है। राधे और मुकेश का कहना है कि नगर पंचायत के उदासीन रवैये की वजह से लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। विनोद और हीरा का कहना है कि टैंकर आते ही लोगों की भीड़ लग जा रही है।


पानी लेने के लिए आए दिन मारपीट भी हो जाती है। जितेंद्र यादव और मनोज गुप्ता का कहना है कि आरओ प्लांट थाना चौराहा नहीं बल्कि चूड़ी गली और मलिन बस्ती में लगाया जाना बेहद जरूरी है। कहा कि अगर शीघ्र समस्या का समाधान नहीं कराया जाता है तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में राजकुमार, माधव यादव, फूला देवी, लक्खी देवी, जगदीश प्रसाद, आरती, आशा, गीता, अनारा देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन



उधर भलुआ टोला के प्रदीप कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ओबरा थाना गेट पर पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों का ज्ञापन एसओ को सौंपा। समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में ज्वाला प्रसाद, रामजी, अजय, लल्लू, शांति देवी, शिवकुमारी, फूलमती, आरती, निर्मला, सोनी देवी, सुमनी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें