फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल के लिए किया प्रदर्शन

Mon, 20 Apr 2015 11:22 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल संकट से जूझ रहे राबर्ट्सगंज ब्लाक के इमरिती गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने अविलंब टैंकरों से शुद्ध पेयजलापूर्ति किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


मांगें पूरी न होने पर कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। ग्राम पंचायत बढ़ौली के प्रधान संजय जायसवाल की अगुवाई में दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने जल निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान प्रधान ने कहा कि मार्च माह से बढ़ौली, इमरिती और पुसौली गांव में पानी की समस्या शुरू है। इसकी सूचना कई बार जल निगम विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन अभी तक टैंकरों से जलापूर्ति शुरू नहीं की गई।
विज्ञापन


पानी के लिए ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूजा, निर्मला, नीलम, सुमन ने कहा कि राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य कराने के लिए सड़क के किनारे लगे हैंडपंपों को उखाड़  दिया गया है।

ग्रामीणों ने खुद की समस्या की ओर डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए टैंकरों से आपूर्ति कराने की मांग की है। इस मौके पर राधेश्याम, शंकर, नंदू, प्रीती, सोनम, सुमन आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें