राबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल मेें घरोें और बारिश के पानी की जलनिकासी की व्यवस्था न होने से नाराज नगरवासियोें ने मंगलवार को चंडी तिराहे पर नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।
उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से शीघ्र जलनिकासी की व्यवस्था किए जाने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर नगर पालिका के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने चेतावनी दी।
प्रदर्शन में रमाकांत, गुल्लू, अरविंद, राज अग्रहरि, सूरज सोनकर, राजेश केशरी, सुभाष चंद्र, सपना पांडेय, मोहन, लालता प्रसाद मौजूद रहे।