फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एनएच पर हादसे के बाद 25 पुलिसकर्मी संभालेंगे ट्रैफिक व्यवस्था, अग्निशमन दल भी रहेगा मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी स्थित भूतहिया पुलिया के पास हुए भीषण हादसे में दो चालकों की जिंदा जलकर हुई मौत के बाद सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। दुर्घटना बहुल इलाकों में निगरानी बढ़ाने के लिए जहां सिविल पुलिस के 25 कर्मियों को ट्रैफिक की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं हाथीनाला में एक अग्निशमन दस्ते की तैनाती सुनिश्चित की जा सके, इसके लिए जरूरी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। ट्रैफिक पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के साथ सभी थाना-चौकियों को हाईवे-मुख्य मार्गावाले एरिया पर विशेष नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।
शनिवार की शाम हाईवा-ट्रक में भिड़ंत के बाद दोनों में आग लग गई थी। एक के चालक, दूसरे के खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। पिछले माह भी भूतहिया पुलिस के पास ही सड़क हादसा हुआ था।
विज्ञापन

इसको देखते हुए लंबे समय से पुलिया के पास सड़क को चौड़ी करने और हाथीनाला-रेणुकूट के बीच कई घुमावदार व खतरनाक मोड़ को देखते हुए सड़क सुरक्षा प्रबंध बढ़ाए जाने की मांग उठाई जा रही थी। चूंकि हाथीनाला से मुर्धवा के बीच का पूरा इलाका जंगल से जुड़ा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें