फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही महिला के साथ की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला बच्चों के साथ सो रही थी। तभी दो युवक बुधवार की रात उसके घर में घुस गए और छेड़खानी की। महिला ने चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह रात में अपने नए घर मे सो रही थी। घर में अभी दरवाजा नहीं लगा है। दरवाजा खुला देख दो युवक घर में घुस गए और उसके साथ जोर जबरजस्ती करने लगे। महिला चीखने चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तब तक युवक भाग गए। घटना के समय महिला का पति रिश्तेदारी में गया हुआ था। जब पति रात 10 बजे रिश्तेदारी से घर पहुंचा, तब घटना की जानकारी 112 नंबर पर दी। अगले दिन घटना की सूचना देने के लिए चुर्क चौकी जा रही थी। जब वह गांव वार के पास पहुंची तब रास्ते मे पहले से ही खड़े आरोपियों ने रास्ता रोक उसके पति से मारपीट की। चौकी जाने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में चुर्क चौकी इंचार्ज ने मामले की जांच कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें