अफसरों संग बैठक करते डीएम अमित कुमार ।
राष्ट्रीय निर्वाचन नामावली शुद्धीकरण कार्यक्रम को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम अमित कुमार सिंह ने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों और अफसरों के साथ मतदाता सूची से लेकर मतदेय स्थलों पर चर्चा की। साथ ही एक जून से लेकर 30 जून तक खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
कहा कि मतदेय स्थल से दूर आबादी व दूरी के हिसाब से मतदाताओं की सहूलियत को ध्यान रखा जाए। जहां अधिक मतदाता हैं और मतदान करने दूर जा रहे हैं ऐसे लोगों के लिए बूथ करीब बनाने के लिए सुझाव दिए जाएं। विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2017 की सूची के आधार पर बूथ लेबिल अधिकारी मतदाताओं के घर-घर जाकर सूची सत्यापन के निर्देश दिए। कहा कि एक जून से लेकर 30 जून तक बीएलओ घर-घर जाकर छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ ही त्रुटियों को भी दुरुस्त कर लें।
सभी एसडीएम बीएलओ की सूची राजनैतिक दलों को जल्द से जल्द उपलब्ध करा दें ताकि पुनरीक्षण कार्य करने में आसानी हो सके। कहा कि बीएलओ से विवरण लेकर जिले के वेबसाइड में अपलोड कर दिया जाए ताकि समस्या का समाधान असानी से हो सके। सभी मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश अफसरों को दिए गए। बैठक में राजनैतिक दल के प्रतिनिधि को मतदेय स्थलों की सूची उपलब्ध कराते हुए आपत्तियां एवं सुझाव भी मांगे गए। बैठक में एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एसडीएम शादाब असलम, राज कुमार, विशाल यादव, भाजपा के महामंत्री अजीत चौबे, समाजवादी पार्टी के अनिल यादव, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष बी सागर, कांग्रेस के नरऊद्दीन, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के रामरक्षा, सीपीआई(एम) के नंदलाल आर्य, राष्ट्रीय लोकदल के इकबाल अहमद, सुनील कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।