फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककरी में मालगाड़ी के पांच वैगन बेपटरी

Wed, 16 Mar 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
ट्रेन की बोगियां बेपटरी
विज्ञापन
ककरी कोल परियोजना के रेलवे रैक लोडिंग प्वाइंट से जुड़े ट्रैक पर बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कोयला लोड करने जा रही मालगाड़ी के पांच वैगन पटरी से उतर गए। इससे अनपरा एमजीआर सेक्शन में अफरातफरी मच गई। राहत दल घंटे भर की मेहनत के बाद वैगनों को पटरी पर लाने में सफल हुआ।
विज्ञापन


 ककरी कोल परियोजना से अनपरा परियोजना को कोयले की आपूर्ति दी जाती है। इसके लिए अनपरा परियोजना ने अपनी खुद की रेलवे लाइन बिछा रखी है। बताते हैं कि बुधवार सुबह मालगाड़ी कोयला लोड करने के लिए ककरी परियोजना स्थित लोडिंग प्वाइंट पर जा रही थी।

ककरी परियोजना की सीमा में घुसते ही इंजन के पीछे वाला वैगन पटरी से उतर गया। इसके चलते चार और बोगियां बेपटरी हो गईं। संयोग था कि मालगाड़ी की गति काफी धीमी थी, इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


यात्री ट्रेनों के आवागमन का रूट न होने से रेलवे यातायात पर भी कोई फर्क नहीं पड़ा। हालांकि कोयला लोडिंग प्वाइंट का रूट दो से तीन घंटे बाधित रहा। उधर, डीटीएम चोपन एपी सिंह ने बताया कि चूंकि रेलवे लाइन अनपरा परियोजना की है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अनपरा परियोजना के एमजीआर सेक्सन के एक्सईएन इं. एके राय ने कहा कि वैगनों को पटरी पर ला दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें