जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने शुक्रवार को कई ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले पांच सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया।
डीपीआरओ ने चोपन ब्लॉक के मरकुड़ी और मकरीबारी ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण किया। दोनों ग्राम पंचायत में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब मिली। ग्राम प्रधान व स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्राम पंचायत में तैनात सफाईकर्मी नियमित नहीं आते। सफाईकर्मियों के तैनाती वाले गांव में साफ-सफाई की स्थिति भी खराब मिली। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान एक भी दिन नालियों की साफ-सफाई एवं झाड़ियों की कटाई नहीं की गई। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले ग्राम पंचायत मरकुड़ी के राजस्व गांव बघमा में तैनात सफाईकर्मी हरिश्चंद्र, मकरीबारी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव लौवा में तैनात सुभाष तिवारी, नंदना में तैनात धनंजय कुमार, मकरीबारी में तैनात सुशीला देवी और शैलेंद्र कुमार पांडेय अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित मिले सभी सफाईकर्मियों को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया।