फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्की पैमाइश न होने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के नगवां ब्लॉक के तहत पवनी गांव के किसान अशोक शुक्ल (पप्पू) के खेत की पक्की पैमाइश करने के लिए कोर्ट से एक साल पहले आदेश हो गया है। पक्की पैमाइश पर आने वाला सरकारी खर्च करीब 60 हजार रुपये भी किसान ने जमा कर दिया है। बावजूद इसके अधिकारी किसान को एक साल से पक्की पैमाइश केेेेेे लिए दौड़ा रहे हैं। किसान अशोक का कहना है कि उसके बिना अनुमति से खतौनी में जिला पंचायत विभाग की ओर से हैंडपंप लगा दिया गया है। हैंडपप से लगायत बस्ती के लोग उनके जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। जब प्रार्थना पत्र देकर किसान ने सरकारी हैंडपंप का विरोध किया तो पक्की पैमाइश कराकर समस्या का समाधान करा लेने की बात अधिकारियों ने कही। इस पर किसान ने अपने खतौनी की पक्की पैमाइश कराने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय से जमीन की पक्की पैमाइश का आर्डर हुए एक साल हो गया है। पैमाइश करने पर आने वाला सरकारी खर्च करीब 60 हजार रुपये भी किसान ने नियमानुसार सरकारी खाते में जमा कर दिया है। बावजूद इसके अब तक किसान के खेत की पक्की पैमाइश नहीं हो सकी है। आरोप है कि जिस आराजी संख्या में विवाद है, उसकी नापी कानूनगो व लेखपाल नहीं कर रहे है। आज कल करके किसान को परेशान किया जा रहा है। किसान का कहना है कि यदि धान की रोपाई खेत में हो गई तो नापी नहीं हो सकेगी। किसान ने उपजिलाधिकारी से पक्की पैमाइश कराकर विवाद खत्म कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें