फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra Accident: मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर हादसा, मैजिक और कार की जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल

Fri, 14 Feb 2025 03:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर मैजिक और कार की टक्कर हुई। हादसे के बाद दोनों वाहनों का अगला हिस्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पांच लोग घायल हुए। 
विज्ञापन
घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर केकराही भैरोपुर नाली के पास मैजिक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे कार में सवार दो महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। जबकि तीन अन्य को हल्की चोटें लगीं। घटना करमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।  

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पीएचसी केकराही में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कार सवार सीएच सुपात्रा ने बताया कि वे सभी प्रयागराज में महाकुंभ स्नान कर उड़ीसा लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही मैजिक ने अचानक उनकी कार में टक्कर मार दी। 

हादसे में सीएच सुपात्रा (40) की पत्नी के पैर में गंभीर चोटें आईं और उनका दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। इसके अलावा, सीएच साईबना (70) और सीएच जगरनाथ पात्रा (30) पुत्र सीएच सुपात्रा को हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें