फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत पांच झुलसे, अस्पताल में भर्ती; गांव में मची अफरातफरी

Thu, 02 Jul 2026 07:22 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: जिले के दुद्धी और म्योरपुर क्षेत्र में गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत पांच लोग झुलस गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने सभी की हालत स्थिर बताई है।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: सोनभद्र जिले में गुरुवार को गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं समेत पांच लोग झुलस गए। सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन


दुद्धी क्षेत्र के पिपराही गांव में फूलमती (35), पत्नी स्वर्गीय उमेश, घर के अंदर घरेलू कार्य कर रही थीं। इसी दौरान उनके मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। तेज धमाके के साथ दीवार फट गई और बिजली के झटके से फूलमती घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।

इसी क्षेत्र के धनौरा गांव में कौशल्या देवी (65), पत्नी घुरहु प्रसाद, घर के बाहर चारपाई पर लेटी थीं। तभी पास में आकाशीय बिजली गिरने से आए तेज झटके की चपेट में आकर वह भी घायल हो गईं। वहीं रन्नू गांव निवासी संजय कुमार (37), पुत्र जवाहिर, बारिश के दौरान आंगन में रखा सामान लेने निकले थे। इसी बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वह आंशिक रूप से झुलस गए। तीनों घायलों का इलाज सीएचसी दुद्धी में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में भी गरज-चमक के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कौशल्या कुमारी और नवजीवन झुलस गए। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के बीच हुई इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर उपचार मिलने से सभी घायलों की हालत नियंत्रण में है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक और बारिश के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे या खेतों में जाने से बचें तथा सुरक्षित स्थानों पर ही रहें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें