फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की छापेमारी में पांच लोग गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज थाना क्षेत्र के महुअरिया गांव में छापेमारी कर पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 40 लीटर कच्ची शराब मिली है। वहीं राबर्ट्सगंज में शुक्रवार को घेराबंदी कर पुलिस एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को राबर्ट्सगंज नगर में स्थित दंडइत बाबा मंदिर के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस ने एक युवक को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज संतोष ने बताया कि पकड़े गए राबर्ट्सगंज के हाइडिल कालोनी निवासी विजय कुमार के पास से 20 ग्राम हेरोइन मिली है। आरोपी हेरोइन पीने के साथ ही बेचता भी है।
उधर, शाहगंज थाना क्षेत्र के महुअरिया गांव में भी पुलिस ने छापेमारी की। यहां से चार लोग गिरफ्तार किए गए। शाहगंज थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि पकड़े गए राजपुर निवासी कल्लू यादव, राजाराम, बसंतु और महुअरिया गांव निवासी ओमप्रकाश के कब्जे से 40 लीटर कच्ची शराब मिली है। शराब बनाने के लिए रखे गए करीब पांच कुंतल लहन को नष्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें