फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पांच मेडिकल स्टोर पर छापा, आठ नमूने लिए

विज्ञापन
दवा दुकान की जांच करते जिला औषधि निरीक्षक राजेश सिंह। - स्रोत - जागरूक पाठक
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में ब़ृहस्पतिवार को औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने ओबरा और दुद्धी स्थित पांच दवा दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान संदिग्ध दवाओं के आठ नमूने उठाए गए। अगले आदेश तक इन दुकानों पर नारकोटिक्स दवाओं और कोडिन युक्त सिरप के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

टीम ने केशरी मेडिकल स्टोर, निधि सेल्स और श्री परमहंस मेडिकल का निरीक्षण किया गया था। यहां छह औषधियों के नमूने लिए गए। इसके अलावा दुद्धी स्थित विकास मेडिकल एजेंसी और आदित्य मेडिकल एजेंसी कर दो नमूने लिए गए। पांचों दुकानों-एजेंसियों पर अगले आदेश नारकोटिक्स-कोडिन युक्त सिरप की बिक्री पर रोक लगाई गई। वहीं, जिले के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि बगैर बिल के नशीली दवाओं की बिक्री न करें। बिना वैध डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित/नार्कोटिक्स दवाएं बेचने पर कार्रवाई की हिदायत दी गई।
जिला औषधि निरीक्षक राजेश मौर्य ने बताया कि कुल आठ नमूने जांच के लिए उठाए गए हैं जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के निरीक्षण वाली दवा दुकानों-एजेंसियों पर अगले आदेश तक कोडिन युक्त कफ सिरप और नारकोटिक्स दवाइयों के क्रय विक्रय करने पर रोक लगा दी गई है। अगर कोई इसका उल्लंघन करेगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें