फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में भीषण हादसा: सवारियों से भरे ऑटो और ट्रक की जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में पांच की मौत; छह घायल

Fri, 14 Jun 2024 09:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: ऑटों में चालक के साथ कुल 11 लोग सवार थे। सभी को सिलियाटोंगर गांव से गुजरात के जामनगर जाना था। उन सभी को नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन से शक्तिपुंज एक्सप्रेस पकड़ना था। इस दौरान जतपुरा गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दिया। इससे ऑटो पलट कर पुल के नीचे चला गया। दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हादसे में ऑटो हुआ क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र से लगे 14 किलोमीटर दूर झारखंड राज्य के गढ़वा जिले में गुरुवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ। सवारियों से भरी ऑटो की विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन




घटना एनएच 75 पर गढ़वा-मुड़ीसेमर के बीच श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव के समीप हुआ। मृतकों में विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव के केशनाथ के पुत्र बिमलेश कुमार कनौजिया (42), झारखण्ड के रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव के सुरेश भुइयां के पुत्र अरुण (30), रमाशंकर भुइयां के पुत्र बिकेश (20), विनोद भुइयां के पुत्र राजा कुमार (21) एवं रामवृक्ष भुइयां के पुत्र राजकुमार (53) वर्ष शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, घायलों में रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव के राम प्रसाद राम के पुत्र मिथिलेश, विढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली गांव के रामचन्द्र भुइयां के पुत्र छोटूलाल, रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव के महावीर भुइयां के पुत्र उमेश, रामप्रसाद भुइयां के पुत्र राकेश, रहमुदिन अंसारी के पुत्र मेराज एवं रामचंद्र भुइयां के पुत्र संजय शामिल हैं। सभी घायलों का सदर अस्पताल गढवा झारखंड  में इलाज चल रहा है।

घटना स्थल के आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें