फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भीड़ प्रबंधन के लिए लगेंगे पांच बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध गुप्तकाशी शिवद्वार धाम में श्रावण मास की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां 22 जुलाई से लगने वाले सावन मेले एवं कांवड़ यात्रा को लेकर शुक्रवार शाम मंदिर परिसर में एसडीएम ने आयोजकों के साथ बैठक की। सुरक्षा इंतजाम पर चर्चा करते हुए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। हाथरस की घटना के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। भीड़ प्रबंधन के लिए पांच बैरियर लगाने, सीसी टीवी से निगरानी करने के निर्णय लिए गए।
विज्ञापन


एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने मंदिर में लगने वाले मेले के दौरान श्रद्धालुओं की व्यवस्था के दृष्टिगत बैरिकेडिंग, बैरियर, पानी, शौचालय, बिजली व्यवस्था सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, साफ-सफाई और कांवड़ियों के मार्ग को साफ रखने, भंडारे और जलपान आदि के बारे में जानकारी ली। शिवद्वार मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बेलन नदी में पुल के पास और शिवद्वार मंदिर के पीछे नवनिर्मित तालाब के पास विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था लगाई जाए, जिससे किसी श्रद्धालु के साथ कोई दुर्घटना ना होने पाए। भीड़ के प्रबंधन को लेकर मंदिर परिसर के आस पास कुल 5 बैरियर बनाए जाएंगे। बड़े वाहनों को डायवर्ट करने के लिए घोरावल कस्बे में कोहरथा मोड़ के पास बैरियर बनाया जाएगा। तीसरे और चौथे सोमवार को विजयगढ़ दुर्ग किले से चलने वाले डाक बम की सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग व्यवस्था एवं रात्रि में उनके रुकने के स्थानों पर विशेष तौर पर निगरानी रखे जाने को लेकर चर्चा हुई। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि हाथरस की घटना के बाद प्रशासन सतर्क है। भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी और पुलिस फोर्स की संख्या बढ़ाई जाएगी। मंदिर प्रबंधन कमेटी की सहमति से निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि 12 बजे से 1 बजे तक मंदिर बंद रहेगा। आधे घंटे शृंगार और मंगला आरती के बाद रात्रि 01:30 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे और जलाभिषेक प्रारंभ हो जाएगा। जिन ग्राम पंचायतों से होकर कांवड़ मार्ग गुजरते हैं, वहां के प्रधानों से भी बैठक कर कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु सहयोग प्राप्त किया जाएगा। बैठक में सीओ राहुल पांडेय, चौकी प्रभारी शाहिद यादव, ग्राम प्रधान सियाराम यादव, मुख्य पुजारी सुरेश गिरी, अजय गिरी, शिवराज गिरी, एसडीओ धर्मेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत रामचरण, श्रीकांत दुबे, संजय मोदनवाल, राजबहादुर सिंह, शिवप्रसाद बैसवार, आशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें