डाला चढ़ाई पर जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तास के पत्ते, फड़ से 5.82 लाख रुपये, पांच स्मार्टफोन और होंडा कार बरामद हुई। पूछताछ के बाद उनका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक चोपन और एसओजी टीम के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की रात पुलिस ने डाला चढ़ाई पर दबिश दी। इस दौरान पांच आरोपी जुआ खेलते गिरफ्तार किए गए।
उनकी पहचान अशोक कुमार निवासी केवटी बिच्छी राॅबर्ट्सगंज, शिवकुमार बिंद निवासी बाराडीह थाना अहरौरा मिर्जापुर, जंगबहादुर प्रताप निवासी कसया कला राॅबर्ट्सगंज, अमरेश चंद निवासी तिलया हिनौती राॅबर्ट्सगंज और मनीष अहमद निवासी बाराडीह थाना अहरौरा मिर्जापुर के रूप में हुई।
सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। मौके से तास के पत्ते, फड़ से 582500 रुपये, तलाशी में नकद 5500 रुपये, पांच स्मार्टफोन एवं एक होंडा कार बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी टीम के रामस्वरूप वर्मा, डाला चौकी प्रभारी आशीष कुमार पटेल, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, मुकेश कुमार, सत्यप्रकाश, दीपक कुमार आदि रहे।