फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एमपी की परमिट पर खनिज परिवहन करने में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मप्र के परमिट पर यूपी में खनिज परिवहन करने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। चोपन व रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में गिरफ्तारी के बाद उनका कोर्ट के लिए चालान कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस ने लोढ़ी बैरियर पर जांच के दौरान एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक बिना जांच कराए ही वाहन लेकर भागने लगा। पीछा कर पुलिस ने उसे पकड़ा। जांच में ट्रक पर गिट्टी लदी थी। चालक सुरजीत सिंह उर्फ भरत के पास मप्र के खनन पट्टाधारक दौलत सिंह बघेल की ओर निर्गत परिवहन प्रपत्र मिला। इस परिवहन प्रपत्र पर पासर सुधांशु मिश्रा के सहयोग से परिवहन कर राजस्व की क्षति की बात सामने आई। मामले में पुलिस ने चालक सुरजीत व उसके सहयोगी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उधर, चोपन पुलिस ने मप्र से जारी परमिट पर यूपी में खनिज का अवैध परिवहन करते हुए अहरौरा के बेलखड़ा निवासी रामनरेश यादव, सुकृत निवासी मकरध्वज और वाराणसी के चोलापुर निवासी चंद्रेश को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें