फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आईपीएल देखने लखनऊ जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल का मैच देखने दोस्तों के साथ लखनऊ जा रहे सोनभद्र के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में हुआ। इस हादसे में प्रयागराज के एक युवक की भी मौत हुई है। दो अन्य घायल हुए हैं। युवक के घर वाले घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। शनिवार की देर रात तक शव घर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव निवासी किशन (28) स्व. सत्यनारायण केसरी बृहस्पतिवार की शाम घर से प्रयागराज के लिए निकला था। वहां से कुछ दोस्तों के साथ उसे आईपीएल देखने लखनऊ जाना था। शुक्रवार को किशन, उसका दोस्त प्रयागराज निवासी सोमप्रकाश, विनय केशरवानी और रोशन पटेल कार से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। देर शाम रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुचरिया गांव के पास कार किसी दूसरे वाहन से टकरा गई। टक्कर इतना जोरदार था कि कार के परखचे उड़ गए। सोमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की मदद से अन्य तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने किशन को भी मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। किशन तीन भाई और पांच बहनों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। मां अनीता, भाई रामलखन, श्याम लखन सहित अन्य घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें