फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: साढ़े पांच लाख बच्चों और किशाेरों ने ली कृमिनाशक दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत शनिवार को जिले में साढ़े पांच लाख से अधिक बच्चों और किशोरों को कृमिनाशक दवा खिलाई गई। डीएम बद्रीनाथ सिंह और एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सेंट जेवियर्स स्कूल में संयुक्त रूप से दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डीएम ने बच्चों को कृमि के दुष्प्रभाव के विषय में बताते हुए कहा कि यह दवा न केवल खुद खाना चाहिए, बल्कि अपने घर एवं पास पड़ोस के बच्चों को भी इसे खाने के लिए प्रेरित करें। सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत जिले के 2445 स्कूलों और 2079 आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 से 19 साल तक के पंजीकृत एवं स्कूल न जाने वाले लगभग 1044055 बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य है। करीब 50 फीसदी को दवा दी गई। अनुपस्थिति या बीमारी के कारण जिन बच्चों को 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कृमि नियंत्रण की दवाई नहीं खिलाई जा सकेगी, उन्हें 14 अगस्त को मॉप अप दिवस पर दवा दी जाएगी। एक से 2 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली चूर्ण बनाकर एवं 2 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को 400 मिग्रा एल्बेंडाजोल की पूरी गोली चबाकर खिलाई जाएगी। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. आरजी यादव, डिप्टी सीएमओ डॉ. कीर्ति आज़ाद बिंद, शहरी स्वास्थ्य समन्वयक राकेश कन्नौजिया, जिला समन्वयक (एनडीडी) मनोज कुमार, जिला समन्वयक आईपीई ग्लोबल संजीत सिंह, एडीआईओ विनय कुमार सिंह, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।
एल्बेंडाजोल के सेवन के बाद बिगड़ी तबीयत
दुद्धी। दारुल उलूम कादरिया नूरिया बघाडू मदरसे में शनिवार को एल्बेंडाजोल की गोली खाकर लगभग 20 बच्चे बीमार हो गए। उल्टी करने पर उन्हें तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। केंद्र अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी ने पीड़ित बच्चों की जांच कर अधिकांश बच्चों को छुट्टी दे दी गई। अल्फ़ी नाज (10), जिकरा फातिमा (11) और समा परवीन (10) को एहतियात के तौर पर शाम तक रखा गया है। डॉ. आलम ने बताया कि जिन बच्चों के पेट में कीड़े होते हैं, उनमें यह लक्षण आना स्वाभाविक होता है। सब बच्चे ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें