फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के पांचों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को दो दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के पांचों आरोपियों को रायपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को सभी आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता को बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट ले जाया गया। पीड़िता के अनुसार एक गांव निवासी आरोपी नीरज और विमलेश 28 नवंबर को उसके घर में घुस गए। उसे पकड़कर बाहर लाए। बाहर पहले से उमेश यादव, बुल्लू यादव और बिंदू गुप्ता खड़े थे।
पांचों आरोपी उसे जंगल की तरफ ले गए। वहां उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। इसके बाद दो दिसंबर को घर छोड़ दिया। घर पहुंचकर उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई। रिश्तेदारों के साथ थाना रायपुर पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया, मगर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

अगले दिन फिर थाने पहुंची। घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से उच्चाधिकारियों को दी गई। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद रायपुर पुलिस ने मंगलवार की देर रात सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण एवं मारपीट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रायपुर थाना प्रभारी रामदरश राम ने बताया कि पांचों आरोपियों को संबंधित धाराओं में बुधवार को चालान कर दिया गया। युवती मेडिकल व मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें