फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर की आतिशबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। जीत की खबर मिलते ही नगर में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते ही बना। जगह-जगह लोगों ने पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले से पहले नगर के कई मंदिरों में लोगों ने टीम इंडिया की जीत के लिए हवन-पूजन और प्रार्थना की। शाम सात बजे जैसे ही मैच शुरू हुआ, बाजारों में सन्नाटा छा गया और लोग टीवी व मोबाइल से चिपककर मुकाबला देखने लगे।
नगर के गल्ला मंडी और काली महाल चौराहे पर प्रोजेक्टर लगाकर क्रिकेट प्रेमियों ने सामूहिक रूप से मैच का आनंद लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। चौके-छक्कों की बरसात के साथ ही दर्शकों में इंडिया-इंडिया के नारे गूंजते रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए और 96 रनों से मैच हार गई। भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद नगर के विभिन्न क्षेत्रों में देर रात तक जश्न का माहौल रहा। लोगों ने आतिशबाजी कर और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें